शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2008

कलेक्टरों को मिल सकती है सप्ताह भर की मोहलत

प्रदेश के कुछ जिलों में अभी भी पूरे मतदाता फोटो परिचय-पत्र नहीं बांटे जा सके हैं। जबकि चुनाव आयोग द्वारा तय समय सीमा शनिवार को समाप्त हो रही है। ऐसे में शनिवार को हो रही कमिश्नर-कलेक्टरों की बैठक में कुछ जिलों के कलेक्टरों को आयोग की फटकार पड़ सकती है। साथ ही आयोग कलेक्टरों को एक सप्ताह की अंतिम मोहलत भी दे सकता है।
ज्ञात रहे कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पिछले शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी जेएस माथुर ने वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए सारे जिला कलेक्टरों को हर हालत में 31 अक्टूबर तक मतदाता फोटो परिचय-पत्र बांटने के आदेश दिए थे। सूत्र बताते हैं कि जिलों से हर रोज मतदाता परिचय-पत्र के बांटे जाने की रिपोर्ट ली जा रही है। अभी भी कुछ जिलों में शत-प्रतिशत काम नहीं हुआ है। इस कारण उन कलेक्टरों की नींद उड़ी हुई है, जिनके यहां पूरा काम नहीं हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: