मंगलवार, 16 सितंबर 2008

मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल। भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी तथा पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही महाकुंभ स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा पार्टी के चुनाव प्रभारी अनिल माधव दवे के अलावा भोपाल संभागायुक्त डॉ. पुखराज मारू, आईजी डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव, डीआईजी अशोक अवस्थी सहित कई अधिकारी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक देश में हो रहीं आतंकवादी घटनाओं को देखते हुए आला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। राजधानी के जंबूरी मैदान में 25 सितंबर को होने वाले इस महाकुंभ में दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य रखा गया है। तैयारियों का जायजा: बैठक के श्री दवे ने जंबूरी स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। वहां बन रहे पंडाल के अलावा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और सुविधा के संबंध में की जा रहीं तैयारियों की समीक्षा भी उन्होंने की। इस मौके पर भाजपा जिला इकाई के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: