मंगलवार, 16 सितंबर 2008

111 कांग्रेसी टिकटों पर विचार

भोपाल. विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने राज्य की 230 में से 111 सीटों पर विचार किया। इनमें 41 मौजूदा विधायकों की सीटें भी शामिल हैं।
प्रदेश की बाकी 119 सीटों पर विचार करने के लिए 22 सितंबर को दिल्ली में फिर बैठक होगी। दो चरणों में चली समिति की मैराथन बैठक में उन आधा दर्जन मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट देने के बारे में सहमति नहीं बन पाई, जिनके क्षेत्र परिसीमन में समाप्त या आरक्षित हो गए हैं।
हालांकि अधिकांश कद्दावर नेताओं को टिकट मिलना लगभग तय है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री निवास तिवारी को इस मर्तबा सिरमौर से टिकट दिए जाने की संभावना है। परिसीमन में उनकी परंपरागत सीट मनगंवा आरक्षित हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: