भोपाल। प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख तक कुल 2 हजार 505 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। इनमें 4 हजार 136 पुरूष और 369 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
इस वर्ष 2003 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार नामांकन दाखिल करने वालों की तादाद में 1 हजार 444 लोगों का इजाफा हुआ है जबकि उस वक्त कुल 3 हजार 61 लोगों ने ही नामांकन पत्र भरे थे।
प्रदेश में मौजूदा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला 31 अक्टूबर से शुरू हुआ था जो 7 नवंबर तक चला।
इस बार अलग बात यह थी कि प्रदेश के कुल 230 विधानसभा क्षेत्रों में से 177 क्षेत्रों में नामांकन पत्र संबंधित जिला मुख्यालयों पर और 53 क्षेत्रों में नामांकन इन इलाकों के रिटìनग अफसरों ने जिला मुख्यालय से बाहर अपने दफ्तरों के मुख्यालय पर प्राप्त किए थे। सर्वाधिक 208 लोगों ने रीवा जिले में और सबसे कम 9 लोगों ने अलीराजपुर जिले में नामांकन पत्र भरे।
सोमवार, 10 नवंबर 2008
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें